एजुकेशन और एग्जाम सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत शनिवार को कांग्रेस की ओर से पाली के बाड़सा रिसोर्ट में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस के कार्यक्रम में कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों एवं राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने युवाओं और स्टूडेंट्स से जुड़ने का किया आह्वान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने छात्रों और युवाओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। स्टूडेंट्स ने बताई अपनी समस्याएं
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कॉलेज छात्रा कुसुम ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली के कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अच्छे पेपर होने के बावजूद उन्हें बैक मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कॉलेजों में फीस और अन्य भुगतान के नाम पर कई बार डिग्रियां भी रोक दी जाती हैं। वहीं प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी शर्मा ने बताया कि अच्छी तैयारी के बावजूद उन्हें दो विषयों में शून्य अंक देकर बैक लगा दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या कई अन्य स्टूडेंट्स के साथ भी हुई है और परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है। कार्यक्रम में छात्र रूद्रास और खुशवीर ने भी शिक्षा और परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं। इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान मेहबूब टी, मंगलाराम चौधरी बाड़सा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, यशपालसिंह शिवतलाव, गुलाबसिंह गिरवर, सीताराम टांक, गोबिंद बंजारा, राकेश मेवाड़ा, महेश जोशी, भेरूसिंह सोनाणा, महावीर कटारिया, ताराचन्द चन्दनानी, विकास राठौड़, गोरधन प्रजापत, दिनेश दवे, मोहनसिंह गुडलाई, वागाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मगराज सोनी, फारुख रंगीला, साबिर अशरफी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, असगर कुरेशी, धनराज लौहार, विक्रम राठौड़, मांगीलाल सोलंकी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।