सीकर में दीपावली के त्योहार पर हर तरफ उत्साह का माहौल है। पिछले तीन दिन से लगातार सीकर के बाजार सजे हुए हैं। 5 दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ज्वेलरी कपड़े और सजावट के सामान की जमकर शॉपिंग हुई। दूसरे दिन रूप चौदस पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार किए और दीपावली के दिन बाजार में मिठाइयों और पटाखे की दुकानें सजी नजर आईं। सीकर में बंगाली, खजूर से तैयार मिठाइयां बनी पसंद सीकर शहरवासियों ने मिठाइयों व पटाखे की दुकानों पर खूब खरीददारी की। शहर में दिवाली के दिन मिठाई की दुकानों पर शाम तक सभी स्टॉक खाली होने लगे। सीकर के लोगों ने इस बार ट्रेडिशनल मिठाइयों से ज्यादा बंगाली मिठाइयां, दूध से बनी मिठाइयां, सल्फर फ्री सुगर व खजूर से तैयार हुई मिठाइयों को विशेष पसंद किया। वहीं ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां पहली च्वाॅइस बनी हुई हैं। अब चासनी की मिठाई का क्रेज खत्म शहर की सभी छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। मिठाई विक्रेता महेश ओला और विजय कुमार ने बताया कि ग्राहक अब फिटनेस फ्रीक हो गए हैं, इसका फर्क भी देखने को मिल रहा है। चासनी की मिठाई का क्रेज नहीं रहा है, अब खजूर की‌ मिठास और सल्फर फ्री शुगर से तैयार मिठाइयां पहली पसंद बन गईं हैं। कम से कम मीठा आइटम सबसे ज्यादा बिक रहा है। बंगाली मिठाइयों का ट्रेंड लगातार बरकरार है। दूध से बनी मिठाइयां भी आ रही लोगों को पसंद सीकर के पुराने मिठाई व्यापारी अमित अग्रवाल ने बताया कि ट्रेडिशनल व स्थानीय मिठाइयों को आज भी पसंद किया जा रहा है। छैने की मिठाई के मुकाबले अब दूध से बनी मिठाइयों पर लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। काजू कतली जैसी मिठाइयां आज भी लगातार चलन में हैं। कोविड के बाद से लोग फिटनेस फ्रेंडली मिठाइयों को पसंद‌ कर रहे हैं।