सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके के कोचिंग एरिया में गुरुवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 3 वाहन जब्त किए गए, जबकि एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटे गए। कार्रवाई का उद्देश्य कोचिंग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारना और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। इस दौरान बिना हेलमेट,बिना नंबरी कई बाइक और गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही कई वाहनों को भी जब्त किया गया। अभियान के तहत एक दर्जन वाहनों का ऑनलाइन चालान उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि उद्योग नगर एरिया में पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर ज्यादातर कोचिंग संचालित है। ऐसे में आज यह अभियान चलाया गया। जिसमें करीब एक दर्जन वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। परिजनों से अपील- अपने बच्चों को नहीं दे वाहन इसके अलावा डॉक्यूमेंट्स के अभाव में 2-3 वाहनों को जब्त किया गया है। समय-समय पर इलाके में यह अभियान चलाएंगे। SHO राजेश बुडानिया ने कहा कि नाबालिग स्टूडेंट्स के परिजनों से अपील है कि वह अपने बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दे। अन्यथा वाहनों को जब्त किया जाएगा।
