सीकर में लंबे समय बाद एकबार अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई है। जिन्होंने आज शाम को शहर के परकोटे में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान किए गए। अब पूरे शहर में यह अभियान जारी रहेगा। सीकर के ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि शहर के परकोटे एरिया फतेहपुरी गेट,सुभाष चौक और आसपास के एरिया में अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में आज लोगों से समझाइश करके अतिक्रमण हटवाया गया है। यदि समझाइश के बाद भी लोग नहीं मानते तो सामान जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार ने कहा कि शहर में नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी। अब पूरे शहरी एरिया में यह अभियान चलाया जाएगा। मार्केट में आने वाले लोगों से अपील है कि वह अपना वाहन लेकर आए तो पार्किंग एरिया में ही उसे खड़ा करें जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े। प्लॉट दिलवाने के नाम पर 10 लाख ठगे, रजिस्ट्री भी करवाई सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में प्लॉट दिलवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उदयलाल की ढाणी निवासी महेंद्र कुमार ने हरियाणा निवासी महेंद्र कुमार नायक और दांतारामगढ़ निवासी अश्विनी कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है कि दोनों ने मिलकर एक विवाद वाला प्लॉट उन्हें दिखाया और कहा कि प्लॉट पर कोई भी विवाद नहीं चल रहा है। दोनों ने 10 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री भी कार्रवाई। लेकिन जब परिवादी के द्वारा मूल डॉक्यूमेंट्स मांगे गए तो दोनों आरोपियों ने देने से मना कर दिया। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे सीकर के बलारां थाना इलाके में विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुधीश कुमार निवासी चूड़िमियान ने मुकदमा दर्ज करवाया कि नागौर के छोटी खाटू निवासी एजेंट गोपाल जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसे विदेश में भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए ठग लिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।