बांसवाड़ा में पालने में सो रहे 6 महीने के मासूम पर सियार ने हमला कर दिया। सियार ने मासूम के होंठ और गाल बुरी तरह से नोच डाले। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में आए। सियार बुरी तरह बच्चे के चेहरे को नोच रहा था। पड़ोसी और परिजनों ने शोर मचाकर सियार को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसे पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बच्चे के चेहरे पर 20 ​टांके आए हैं। उसका इलाज जारी है। मामला दानपुर थाना के कुंडल गांव में रविवार दोपहर 12 बजे का है। मां नहाने गई थी, पीछे से कमरे में घुसा अस्पताल में मौजूद मासूम के पिता राजू ने बताया- मेरा 6 महीने का बेटा रितेश घर के अंदर झूले में सो रहा था। उसकी मां उसे सोता हुआ छोड़कर पास ही नहाने के लिए गई थी। कमरे में मासूम अकेला था। इसी दौरान एक सियार अंदर घुस आया और पालने में सो रहे रितेश के मुंह पर झपट पड़ा। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़ कर आए पिता राजू ने बताया- जब सियार ने बेटे पर हमला किया तो वह जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के ग्रामीण तुरंत घर की तरफ दौड़े। उन्होंने सियार को बेटे का मुंह नोचते हुए देखा और शोर मचाकर बच्चे से अलग करवाया। इसके बाद सियार को घेरकर लाठी-डंडों से मार डाला। जिला अस्पताल रेफर किया पिता राजू ने बताया- घटना के तुरंत बाद उसे लहूलुहान हालत में निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल छोटी सरवन लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत जिला अस्पताल (एमजी अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। रविवार शाम करीब 4 बजे रितेश को एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 20 टांके आए डॉक्टरों के अनुसार, सियार के हमले से बच्चे के चेहरे पर गहरे जख्म हुए है। इसके चलते उसे होंठ और गाल पर करीब 20 टांके लगाने पड़े हैं। उपचार के बाद मासूम को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

You missed