सवाई माधोपुर नगर परिषद में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। एक तरफ वार्ड 2 में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां कांग्रेस के सुनील ने महज 12 वोटों के सबसे छोटे अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी ओर, वोटों के सबसे ज्यादा मार्जिन की बात करें तो वार्ड 38 में कांग्रेस की इशरत ने 707 वोटों के रिकॉर्ड तोड़ अंतर से एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 में से 33 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जिससे अब नगर परिषद में भाजपा का सभापति बनना तय है। जहां वार्ड 22 से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर चुनाव हार गए। वहीं भाजपा के पूर्व सभापति की पत्नी भोमेश देवी को भी हार का सामना करना पड़ा। अब देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल … सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत:60 वार्डों के नतीजे घोषित; 33 बीजेपी, 18 कांग्रेस और 9 निर्दलीय