उदयपुर में भींडर के सरकारी स्कूल में मंगलवार सुबह 11 बजे क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिर गया। क्लास में 32 बच्चे थे। मलबा गिरने से 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए। वहीं, दो बच्चों को मामूली चोट आई। घटना भींडर थाना क्षेत्र में वाणियातलाई ग्राम पंचायत के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नारदा में हुई। हेडमास्टर लालसिंह शक्तावत ने बताया- पहली कक्षा की छात्रा कृष्णा कुमारी, कार्तिक और 5वीं के स्टूडेंट गणेशलाल के सिर में चोट लगी है। तीनों को भींडर सरकारी हॉस्पिटल से इलाज के बाद घर भेज दिया। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देश के बाद एहतियातन स्कूल भवन पर ताला लगा दिया है। अब स्कूल यहां से शिफ्ट होकर माताजी के चबूतरे के पास संचालित होगा। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… क्लास में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी गिरा प्लास्टर जानकारी के अनुसार, घटना के समय कमरे में अलग-अलग क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर गिरा। इससे अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है। स्कूल में पढ़ते हैं 37 बच्चे हेडमास्टर लालसिंह शक्तावत ने बताया- यह स्कूल 5वीं तक है। इसमें कुल 37 बच्चे हैं। हमने जर्जर भवन को लेकर शिक्षा विभाग को पूर्व में सूचना दे दी थी। साल 2001 में स्कूल भवन बना था। संभवत: घटिया निर्माण के चलते यह बहुत जल्दी जर्जर हालत में आ गया। ग्रामीण बोले- जर्जर स्थिति में है भवन ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बार-बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल में दो कमरे और एक बरामदा है। सभी जर्जर हालत में हैं। गनीमत रही कि छत नहीं ढही, वरना झालावाड़ के सरकारी स्कूल जैसी दर्दनाक घटना हो सकती थी। घटना के बाद सीबीईओ भीण्डर राजेंद्र कुमार चौबीसा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरने से हुई थी 7 बच्चों की मौत झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में 25 जुलाई 2025 को बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। कई बच्चे गंभीर घायल हो गए थे। बच्चे क्लास में बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई थी। हादसे में 35 बच्चे दब गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया था। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा जयपुर में तबेले में चल रहा सरकारी स्कूल:छत पर टीनशेड, दीवार पर लिखा- मेरा सुरक्षित स्कूल; लेकिन दीवार ही सुरक्षित नहीं
