झालावाड़ में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मध्यप्रदेश के माचलपुर निवासी 52 वर्षीय सुमेर सिंह बुधवार शाम सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी गिट्टी क्रेशर के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है। घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के माचलपुर निवासी सुमेर सिंह रोज की तरह राजपुरा गांव में सब्जी बेचने गया था। बुधवार शाम को वह अपनी बाइक से वापस माचलपुर लौट रहा था। इसी दौरान गिट्टी क्रेशर के पास राजगढ़ की ओर से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण कि गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमेर सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात मौत एसआरजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते देर रात सुमेर सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में बड़ी संख्या में रिश्तेदार पहुंच गए। पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट अस्पताल चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद ने अस्पताल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात बाइक चालक की तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।