जूनागढ़ वन विभाग की वेरावल रेंज में सुतरापाड़ा-कोडीनार हाईवे पर चार शेरनियां अपने शावकों के साथ सड़क पर आ गईं. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया. इसके बाद शेर परिवार को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कराया गया. पूरी घटना का वीडियो भी वन विभाग ने जारी किया.
