टोंक में नगर परिषद के ठेकेदार और व्यापारी की सिर में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उनका कान भी कटा हुआ मिला है। व्यापारी पवन गर्ग (55) की डेडबॉडी उनकी ही दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर शुक्रवार (19 जून) देर रात 11 बजे मिली। आशंका है कि उनकी हत्या दुकान में ही हत्या की गई है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। परिवार ने हत्या का केस दर्ज कराया है। उनके परिजनों ने बताया 27 मई को उन्होंने शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। घर नहीं लौटे तो पत्नी ने नौकर को दुकान भेजा कोतवाली के सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया- देर रात पवन गर्ग का शव मिलने की सूचना मिली थी। गर्ग सवाई माधोपुर रोड के पास पार्क प्लाजा में रहते थे। बड़ा कुआं के पास मोतीबाग रोड में उनकी बृज इलेक्ट्रिक के नाम से शॉप है। एफआईआर में गर्ग के भाई ने बताया कि पवन शुक्रवार देर रात घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने दुकान में काम करने वाले लड़के को कॉल किया। उसने बताया कि भाभीजी मैं तो घर आ गया। भाई साहब (पवन गर्ग) तो दुकान पर ही रुक गए थे। उसे फिर से दुकान देखने भेजा तो गर्ग की फर्स्ट फ्लोर पर खून से सनी लाश मिली। दावा- सिर, कंधे पर चाकू से वार के निशान गोपाल ने बताया- उनके सिर के पिछले हिस्से और आगे की तरफ चाकू से बुरी तरह गोदने के निशान हैं। उनका कान भी कटा हुआ था। सीने और कंधे पर भी वार किए गए हैं। इतनी बुरी तरह से तो कोई जानवर की या दुश्मन की भी हत्या नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि पवन के दो बच्चे हैं। बेटी कॉलेज में पढ़ रही है, और बेटा बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। पवन के बड़े भाई मुकेश गर्ग ने बताया- हमें पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का अंदेशा है। …. टोंक में मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… पड़ोसन ने चाय पर बुलाकर बुजुर्ग महिला के टुकड़े-टुकड़े किए:25 लाख कर्ज चुकाने के लिए गहने उतारे, कचरे में मिली थी सिर कटी लाश टोंक में सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या पड़ोस में रहने वाली 58 साल की महिला ने की थी। (पढ़ें पूरी खबर)