लुधियाना | सिविल अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कस्टडी से एक शातिर कैदी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी जो बोस्टल जेल में बंद था उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। हड्डियों के डॉक्टर के पास था आरोपी: रीडर ब्रांच SSP दफ्तर खन्ना में तैनात एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ छे कैदियों को मेडिकल के लिए लाए थे। जब वे उनमे से एक को हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जाकर दवाई दिला रहे थे तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर वे बड़ी चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाला और रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने दर्ज किया केस: घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एएसआई हरभजन सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

You missed