लुधियाना में लेडी एडवोकेट ने बीमारी से तंग आकर नहीं बल्कि लिव इन पार्टनर से मिले धोखे के बाद सुसाइड किया था। इसका खुलासा एडवोकेट दिलजोत (26) की मां ने किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लिव इन पार्टनर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की FIR दर्ज कर ली है। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी दिलजोत पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से BA, LLB करने के बाद जज बनने का सपना लेकर लुधियाना आई। इसकी तैयारी करते करते हुए वह मजदूरों के लिए काम कर रही एक संस्था के नेता से मिली। उसके साथ लिव-इन में रहने लगी। इसी बीच उसकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। पहले एडवोकेट का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर मरने की बात कही थी। लेकिन मां ने इसे फर्जी करार दिया। दिलजोत का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार भी हो चुका है। मगर, अब मां की पैरवी के बाद पुलिस ने 25 दिन बाद संस्था के आरोपी नेता पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मां का कहना है कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। जिसमें आरोपी संस्था नेता के साथ-साथ दिलजोत की सहेली को भी नामजद किया जाना चाहिए। दिलजोत की मौत कैसे हुई, सुसाइड नोट में क्या लिखा था, पुलिस ने तब कार्रवाई क्यों नहीं की, सब सवालों के जवाब के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें… दिलजोत मानसा से लुधियाना कैसे पहुंची… आरोपी के झांसे में कैसे फंसी दिलजोत… दिलजोत की मौत को लेकर मां ने क्या कहा… दिलजोत की मौत पर पुलिस ने क्या कहा…

You missed