पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर IAS ओजस्वी (2020 बैच) का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह PCS अधिकारी अंकुर महिंद्रू (2016 बैच) को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया है। पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कौन कहां शिफ्ट हुआ IAS ओजस्वी (2020 बैच) वर्तमान तैनाती: कमिश्नर नगर निगम लुधियाना की नई तैनाती अतिरिक्त सचिव राजस्व,पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग PCS अंकुर महिंद्रू (2016 बैच) वर्तमान तैनाती एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल), संगरूर की नई तैनाती कमिश्नर नगर निगम, लुधियाना (स्थानीय निकाय विभाग को सेवाएं सौंपते हुए IAS ओजस्वी की जगह नियुक्ति) PCS विनीत कुमार (2016 बैच) वर्तमान तैनाती संयुक्त कमिश्नर,नगर निगम, लुधियाना और अतिरिक्त कार्यभार CEO, लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड की नई तैनाती एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC), जगराओं (PCS मंजीत सिंह चीमा की जगह)। इसके साथ ही वे CEO, लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। मंजीत सिंह चीमा को निर्देश ADC जगराओं रहे PCS मंजीत सिंह चीमा (2014 बैच) को आगामी आदेशों के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इन आदेशों के बाद खाली हुए पदों के कार्य प्रबंधन के लिए संबंधित अथॉरिटी को आंतरिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
