लुधियाना के पॉश इलाके मल्हार रोड पर दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश कार में रखा सामान और घर की चाबियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए अरविंद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी उमा शर्मा अपनी रिश्तेदार रीना शर्मा के साथ क्रेटा कार में शॉपिंग करने मल्हार रोड गई थीं। उन्होंने अपनी गाड़ी स्टारबक्स के सामने पार्क की थी। 15 मिनट बाद लौटी महिलाएं तो टूटा मिला शीशा करीब 15 मिनट बाद जब दोनों महिलाएं वापस लौटीं तो कार का शीशा टूटा हुआ था और सड़क पर कांच बिखरा पड़ा था। कार के अंदर रखा सामान और घर की चाबियां गायब थीं। घटना देखकर महिलाएं घबरा गईं और तुरंत परिवार के सदस्यों व थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है। वहीं इस घटना के बाद मल्हार रोड इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
