लुधियाना जिले में जगराओं के गांव सुधार क्षेत्र में खेती की आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सुधार पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव जस्सोवाल के पास से हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस टीम बस स्टैंड सुधार पर लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह उर्फ काका लंबे समय से खेती के साथ-साथ नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। वह अपने गांव और आसपास के इलाकों में हेरोइन की होम डिलीवरी भी करता है। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी उस समय अपने ग्राहकों को नशे की सप्लाई देने के लिए गांव सुधार से घुमान चौक लिंक रोड होते हुए सुआ पुल के पास खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को काबू कर लिया। रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सुधार में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे आगे की पूछताछ कर नशा नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे किए जा सकें।
