लुधियाना के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रात के सन्नाटे में एक शातिर चोर ने सड़क पर खड़ी दो लग्जरी कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़ित शिकायत दर्ज करवाने थाना डिवीजन नंबर 8 पहुंचे, तो थाने का गेट अंदर से बंद मिला। जानकारी के मुताबिक कार मालिक सुबह जब अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जब उसमे पूरी वारदात कैद होगई सीसीटीवी से देखिए पूरी वारदात पैदल आया था चोर, मिनटों में तोड़े शीशे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक रात के समय पैदल आता है और सुनसान जगह पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करता है। चोर ने बड़ी चालाकी से पहली कार का साइड शीशा तोड़ा और अंदर रखा एक कीमती लैपटॉप निकाल लिया। दूसरी गाड़ी से कैश ले गए
इसके बाद उसने दूसरी कार को भी निशाना बनाया और शीशा तोड़कर नकदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स समेट लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोर बिना किसी खौफ के बड़े आराम से पैदल ही मौके से चंपत हो गया। फिलहाल थाना 8 की पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
