जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक विरोध-प्रदर्शन की खबरें अभी थमी भी नहीं थीं कि अब स्कूल के छात्र भी अपनी आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. Gen Z के बाद अब Gen Alfa का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के Gen Alpha छात्रों ने विषय शिक्षकों की कमी और स्कूल में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया. छात्रों की शिकायतें सुनने के लिए मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों की रिक्तियां भरने के साथ कोचिंग सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
