Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में पार्टी की कमान और साल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस की ओर से इस्तेमाल किया गया ‘समझौता’ वाला शब्द अब पंजाब कांग्रेस की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गया है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी को मजबूती से बोलने वाला नेता चाहिए, न कि समझौता करने वाला। हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया।