राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 2 सीटों पर भाजपा के सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और 1 सीट पर कांग्रेस के नीरज डांगी ने जीत दर्ज की है। आज नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी गई। विधानसभा सचिव और चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों के निर्वाचन सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। राज्यसभा चुनावों के लिए 18 जून को वोटिंग होनी थी, लेकिन तीन सीटों पर तीन ही उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। तीनों सांसदों का कार्यकाल जून 2032 तक रहेगा। कांग्रेस राज के दौरान राज्यसभा चुनावों के दौरान कड़ा मुकाबला होने के कारण विधायकों की बाड़ेबंदी की गई थी, लेकिन इस बार ऐसी जरूरत नहीं पड़ी। राज्यसभा की तीनों सीटों पर संख्या बल के हिसाब से 2 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत के समीकरण थे। राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस और बीजेपी के 5-5 सांसद
राज्यसभा से राज्यसभा के 10 सांसद हैं। कांगेस और बीजेपी दोनों के बराबर 5-5 सांसद हैं। अगले चुनावों के बाद से बीजेपी संख्या बल में कांग्रेस से आगे निकल जाएगी। अब 2 साल बाद राज्यसभा चुनाव होंगे। बीेजपी से ये 5 राज्यसभा सांसद-: मदन राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, चुन्नीलाल गरासिया, सतीश पूनिया, अलका सिंह। कांग्रेस से ये 5 राज्यसभा सांसद -: सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, नीरज डांगी। अब 2 साल बाद जून 2028 में होंगे 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव
राजस्थान में अब 2 साल बाद जून 2028 में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे। जून 2028 में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी का कार्यकाल पूरा होगा। राज्यसभा के तीनों सांसद करोड़पति, कांग्रेस के नीरज डांगी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए तीनों सांसद करोड़पति हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर करोड़ों के मालिक हैं। सतीश पूनिया की तुलना में अलका सिंह गुर्जर ज्यादा अमीर हैं। ये जानकारी नामांकन फॉर्म के साथ दिए गए एफिडेविट में सामने आई है। भाजपा सांसद की तुलना में कांग्रेस के सांसद नीरज डांगी के पास ज्यादा संपत्ति है। अब जानिए किस राज्यसभा सांसद के पास कितनी प्रॉपर्टी सतीश पूनिया के पास नहीं है कोई कार
नामांकन में सतीश पूनिया ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। पूनिया और उनकी पत्नी के पास करीब साढ़े छह करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी है। हालांकि, इंटरेस्टिंग फैक्ट है कि पूनिया के पास कोई कार नहीं है। व्हीकल में उनके नाम केवल एक स्कूटर है। कार उनकी पत्नी के पास है। सतीश पूनिया ने अपने नामांकन में किसी भी हथियार नहीं होने की भी जानकारी दी है। पूनिया के ऊपर एक करोड़ से ज्यादा का कर्ज
हरियाण के भाजपा प्रभारी पूनिया के पास करीब तीन लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी भी है। वहीं, उनकी पत्नी के पास करीब साढ़े सात लाख रुपए की गोल्ड और ढाई लाख की सिल्वर की ज्वेलरी है। पूनिया और उनकी पत्नी के पास सुजानगढ़ के बीडास गांव में 3 बीघा और चूरू के बेवड़ गांव में 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि भी है। खुद और पत्नी के के नाम सादुलपुर में एक एक प्लॉट, जालसू और जयपुर में दो प्लॉट है। पत्नी के नाम राजगढ़, जयपुर में भी मकान है। सतीश पूनिया पर करीब 1.14 करोड़ का कर्ज भी है। अलका गुर्जर के ऊपर 47 लाख से ज्यादा का कर्ज
पूर्व विधायक अलका सिंह और उनके पति करीब पौने आठ करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एफिडेविट के अनुसार अलका गुर्जर के पास करीब 19 लाख रुपए की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी है। वहीं, उनके पति के पास करीब दो लाख की ज्वेलरी है। भाजपा कैंडिडेट अलका 13 बीघा कृषि जमीन की भी मालिक हैं। जयपुर के सुमेल में उनके पास 1200 वर्गज का प्लॉट भी है। उनके पति नाथू सिंह के पास भी सुमेल में ही करीब 1300 वर्गज का एक प्लॉट है। अलका सिंह गुर्जर के पास गाड़ी नहीं
भाजपा की करोड़पति कैंडिडेट अलका गुर्जर के पास भी कोई फोर व्हीलर नहीं है। हालांकि, उनके पति के पास लग्जरी फॉर्च्युनर एसयूवी है। एफिडेविट के अनुसार अलका के पास कोई हथियार भी नहीं है। नीरज डांगी की पत्नी के पास 2.5 किलो सोना
कांग्रेस के नीरज डांगी के पास कार नहीं है। वहीं पत्नी के पास इनोवा कार है। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप में भी हिस्सेदार हैं। खुद के नाम कृषि भूमि 1.24 एकड़ जमीन है। पत्नी के नाम नोएडा, जयपुर में दो प्लॉट हैं। इसके अलावा जयपुर में दो फ्लैट भी हैं। आवासीय स्कीम में खुद के नाम एक मकान है। वहीं पत्नी के पास 2.42 किलो जेवराती सोना है। इसके अलावा खुद के पास 103 ग्राम सोना है। वहीं कुल 4.28 किलो चांदी है। राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… पूनिया बोले- जाति का अपना स्वाभिमान,पार्टी की प्राथमिकता जाति नहीं:अलका गुर्जर बोलीं- गुर्जर समुदाय पायलट के साथ यह गलत धारणा, युवा जानता है भविष्य कहां बीजेपी ने राजस्थान के राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया जाट समुदाय से और अलका, गुर्जर समुदाय से आती हैं। पूरी खबर पढ़ें
