नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। 14 कोचिंग-लाइब्रेरी को सील कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. लखनऊ में 15-मौतों के बाद जयपुर की 14 कोचिंग-लाइब्रेरी सील
लखनऊ (यूपी) की कोचिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद जयपुर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम ने फायर फाइटिंग सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट मानकों के अनुसार नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी को सील कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. गहलोत बोले- गधे-घोड़ों की तरह बिकने लगे MLA-MP
पूर्व सीएम अशोक गहलोत कहा कि जैसे घोड़े, गधे, भैंस और बकरी बिकते हैं, उस प्रकार MP-MLA बिकने लग गए हैं। उन्होंने कहा- राजस्थान में करप्शन की हदें पार हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका
जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनका ठेला पलट दिया। फिर खौलते पानी को युवती पर फेंक दिया। पीड़ित की बहन ने FIR दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 4. जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया
जयपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक बाइक सहित उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा। ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। नारायण विहार थाना पुलिस ने घायल को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला आतंकी के पिता बोले-ऐसी बेटी की जरूरत नहीं
जयपुर में पकड़ी गई महिला आतंकी बबीता (37) उर्फ खदीजा के पिता ने कहा-मेरे लिए देश पहले है। मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मेरी बेटी देश विरोधी गतिविधि से जुड़ी हो सकती है ऐसी बेटी की मुझे जरूरत नहीं है। उसे नरक में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत
बाड़मेर जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे और उसके चचेरे भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई। दोनों शादी का सामान लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 7. जयपुर में नई इलेक्ट्रिक बस हुई ऑटो लॉक, यात्री फंसे
जयपुर में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक बसों में से एक बस टोंक रोड पर बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। बस के सभी गेट ऑटो लॉक हो गए। 25 से 30 यात्री अंदर फंस गए। बस में तेज सायरन बजने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 8. नगर परिषद आयुक्त ने 40 हजार रुपए घूस ली
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह 40,000 रुपए की रिश्वत लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिश्वत देने वाला ठेकेदार का सुपरवाइजर उनसे 2% के बजाय ढाई प्रतिशत कमीशन देने की बात कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. PWD में 6 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर लगी प्राइवेट गाड़ी
कोटा में (PWD) कार्यालय में पिछले 6 साल से टैक्सी के बजाय प्राइवेट गाड़ी लगी है। सरकारी विभागों में केवल टैक्सी परमिट वाले वाहनों को ही कॉन्ट्रैक्ट पर लगाने का नियम है। हैरानी बात ये है कि विभाग की ओर से नियम विरुद्ध हर महीने भुगतान किया जा रहा है। कल क्या है खास 10. कई विकास योजनाओं का सीएम करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में कई विकास परियोजनाओं और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
