नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। एसीबी ने JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. भारतीय सेना बोली- आतंकवाद से लड़ते रहेंगे
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। सेना ने यह भी कहा कि यह अभियान अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने किया गिरफ्तार
900 करोड़ के JJM घोटाले में ACB ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब साढ़े चार बजे ACB की SIT महेश जोशी के घर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। जोशी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, कार जब्त
कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर गुरुवार को पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील कर दिया गया। उनकी कार भी जब्त कर ली गई। अब निगम कमिश्नर को 11 मई को कोर्ट में पेश होना है। तब तक पूरा ऑफिस सील रहेगा। कमिश्नर अब लेखाधिकारी के ऑफिस में बैठकर काम करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 48 घंटे में दूसरी मौत
कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक और महिला की मौत हो गई। गुरुवार को हॉस्पिटल में एडमिट एक महिला को हालत क्रिटिकल होने के बाद वेंटिलेटर पर लिया गया था। इसके बाद डेथ हो गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 5. BSF जवान का पार्थिव शरीर देखकर बेसुध हुई पत्नी
सीकर के सांवलपुरा गांव निवासी BSF जवान सुल्तान सिंह नटवाड़िया (33) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। जवान का पार्थिव शरीर देखकर उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बाइक जब्त करने पर थाने पर पथराव
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में हुड़दंग मचा रहे 2 युवकों की बाइक जब्त करने के बाद करीब 50-60 लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में थानाधिकारी घायल हो गए। ASI के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। थाने में मौजूद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. बॉर्डर पार कर 800 मीटर अंदर पहुंचा घुसपैठिया
बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ का मामला सामने आया है। सोमवार रात पाकिस्तानी युवक सरूपे का तला इलाके में अशोका पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में घुस गया। वह करीब 800 मीटर अंदर तक पहुंच गया था, जहां से BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. सांप ने युवक को 3 बार डसा, 8 दिन बाद मौत
जैसलमेर में पड़ोसी के घर सांप पकड़ने गए युवक को 3 बार डस लिया। इसके बाद युवक ने सांप को पूंछ से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। 8 दिन जोधपुर के MDM अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहने के बाद दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गोरक्षकों ने तस्करों को साड़ी पहनाकर नचाया
डीडवाना-कुचामन जिले में ट्रक में 21 ऊंटों को भरकर ले जा रहे तस्करों को गोरक्षकों ने पकड़ लिया। दम घुटने से 2 ऊंटों की मौत हो गई। नाराज गोरक्षकों ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए साड़ी पहनाकर फिल्मी गाने पर नचाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर किताब का विमोचन होगा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर शुक्रवार शाम ‘एक सैनिक की डायरी’ पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। सीडीएस जनरल अनिल चौहान सप्त शक्ति कमांड के ऑडिटोरियम में इस किताब को लॉन्च करेंगे।