नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। कड़ाके की ठंड के कारण 8 जनवरी को 27 जिलों में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. सवालों के बदले रिश्वत लेने वाले MLA से पूछताछ
विधानसभा में सवालों के बदले रिश्वत लेने वाले BAP विधायक जयकृष्ण पटेल से बुधवार को विधानसभा में सदाचार कमेटी ने पूछताछ की। कमेटी ने पटेल के साथ ACB के जांच अधिकारी संदीप सारस्वत से भी सवाल किए। एसीबी ने 4 मई 2025 को पटेल को 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें 2. अधिकारी के सामने जमीन पर बैठे MLA रविंद्र भाटी
बाड़मेर में पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अधिकारी के सामने धरने पर बैठ गए। वे बाड़मेर के जलदाय ऑफिस गए थे। यहां पहले वे कुर्सी पर बैठे। जब पानी की समस्या के समाधान को लेकर जवाब नहीं मिला तो वे कुर्सी छोड़ अधिकारी के सामने जमीन पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें 3. कड़ाके की ठंड, 20 से ज्यादा जिलों में स्कूलों की छुट्टी
कड़ाके की ठंड की वजह से राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में 8 जनवरी को 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। जोधपुर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. हनुमानगढ़ में महापंचायत, इंटरनेट रहा बंद
हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में आज (बुधवार) को महापंचायत हुई। महापंचायत में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के साथ ही हरियाणा-पंजाब से भी किसान शामिल हुए। इसको देखते हुए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया। 11 फरवरी को फिर महापंचायत होगी। पूरी खबर पढ़ें 5. कर्ज से परेशान व्यापारी बेटे को वीडियो भेज नदी में कूदा
प्रॉपर्टी बिजनेस में नुकसान और कर्ज से परेशान होकर मध्य प्रदेश के व्यापारी बांसवाड़ा में माही नदी में कूद गए। सुसाइड अटेम्प्ट से पहले व्यापारी ने एक वीडियो बनाकर अपने 20 साल के बेटे को भेजा। वीडियो में कहा- अपनी मम्मी का ध्यान रखना। पुलिस ने 1 घंटे बाद व्यापारी को बचा लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. देश की वंदे भारत ट्रेनों का जोधपुर में होगा मेंटेनेंस
देश की वंदे भारत ट्रेनों का अब जोधपुर में मेंटेनेंस होगा। देश का पहला और सबसे अत्याधुनिक डिपो बन रहा है। इसका 70% काम पूरा हो चुका है। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास बन रहा यह डिपो सामान्य रेलवे वर्कशॉप से बिल्कुल अलग होगा। इसमें रशियन तकनीक का भी उपयोग किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक के कारण रोकनी पड़ी साबरमती एक्सप्रेस
जालोर में एक युवक जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर जा बैठा। ऊपर से 25 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। युवक की इस हरकत के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे RPF के जवानों ने युवक को नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें 8. झालाना लेपर्ड रिजर्व में सूर्यकुमार यादव ने देखा तेंदुआ
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने दोस्तों के साथ जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में जंगल सफारी की। सफारी के दौरान लेपर्ड दिखने पर सूर्यकुमार यादव खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने जंगल की वादियों, पहाड़ियों और वन्यजीवों को देखकर खुशी जताई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. धरना दे रहे किसानों ने किया डांस
नागौर के मेड़ता में आंदोलन कर रहे किसानों ने तेजा गायन के साथ ही अन्य लोक नृत्य पर खूब डांस किया। किसान रेलवे भूमि अधिग्रहण की कम डीएलसी रेट, आपदाग्रस्त वंचित गांवों को सूची में शामिल करने सहित कई मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ का होगा आयोजन
जयपुर में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के सानिध्य में भव्य श्री राम कथा और 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ का आयोजन 8 से 16 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें धीरेंद्र शास्त्रीजी भी शामिल होंगे।