पंजाब सरकार के निर्देशों पर मोगा पुलिस नशा विरोधी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में, जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने बताया कि 9 से 15 मई तक जिले में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ 22 मामले दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि मोगा पुलिस भविष्य में भी नशा तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। ने यह भी कहा कि मोगा पुलिस भविष्य में भी नशा तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। 22.50 किलो भुक्की और भारी मात्रा नशे की गोलियां बरामद एसएसपी सरताज सिंह चाहल के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 237 ग्राम हेरोइन, 552 नशीली गोलियां और 22 किलो 500 ग्राम भुक्की पोस्त बरामद की गई। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें 4 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 180 लीटर लाहन, 171 लीटर ठेका शराब और 37.500 लीटर अवैध शराब जब्त की। 14 हजार की नकदी बरामद, आरोपियों के पूरे नेटवर्क की तलाश इसी अभियान के तहत, पुलिस ने तीन भगोड़े आरोपियों को भी पकड़ा। चोरी की वारदातों में शामिल कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस सभी दर्ज मामलों की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान भी चला रही पुलिस एसएसपी ने बताया कि पुलिस केवल कार्रवाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मोगा पुलिस ने जिले में 42 सेमिनार और बैठकों का आयोजन किया, जिनमें युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आम जनता को भी नशा तस्करों से संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि समाज से नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।
