राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। वी श्रीनिवास 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। अब केंद्र से 6 महीने का एक्स्टेंशन मंजूर होने से श्रीनिवास 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव के पद पर रहेंगे। राज्य सरकार ने पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाया था, जिसे मंजूरी दे दी गई। वी. श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। मुख्य सचिव बनने से पहले वह सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। 23 जुलाई को भेजा था प्रस्ताव राज्य सरकार ने 23 जुलाई को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय को सीएस वी. श्रीनिवास को एक्स्टेंशन देने का प्रस्ताव भिजवाया था। अब मंत्रालय ने इसे मंजूरी देने के साथ ही राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को एक्सटेंशन का लेटर भेज दिया है। वी. श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। सीएस बनने तक 7 साल सेंट्रल डेपुटेशन पर थे पिछले साल 16 नवंबर को वी श्रीनिवास को सीएस के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। तत्कालीन मुख्य सचिव सुधांश पंत कार्यकाल के बीच अचानक सेंट्रल डेपुटेशन पर गए थे। पंत की जगह श्रीनिवास ने 17 नवंबर को चार्ज लिया था। श्रीनिवास सीएस बनने से पहले 7 साल से केंद्रीय डेपुटेशन पर थे। उन्हें सीएस बनने से पहले 14 नवंबर 2026 की शाम को ही केंद्रीय डेपुटेशन से राजस्थान के लिए रिलीव किया गया था। सीएस बनने से पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक​ शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे। पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के रिश्तेदार हैं श्रीनिवास वी श्रीनिवास पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के रिश्तेदार हैं। उनकी पत्नी राव की रिश्ते में दोहिती हैं। श्रीनिवास बड़े पदों पर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में वे तत्कालीन विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जसवंत सिंह के निजी सचिव रहे थे। उनके जसोल परिवार से आज भी अच्छे रिश्ते हैं। इसके बाद वे इंटरनेशन मॉ​नेट्री फंड वॉशिंगटन में भारत के कार्यकारी निदेशक के तकनीकी सहायक रहे। पहले भी मुख्य सचिवों को मिलते रहे हैं एक्सटेंशन मुख्य सचिवों को पहले भी एक्सटेंशन मिलते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के वक्त तत्कालीन सीएस उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। उषा शर्मा को 31 जनवरी 2022 को राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उषा शर्मा को 30 जून 2023 को रिटायर होना था, लेकिन उन्हें 6 महीने का एक्स्टेंशन मिलने से वे 31 दिसंबर 2023 तक पद पर रहीं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अुगवाई वाली सरकार में मुख्य सचिव रहे सीएस राजन को भी 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। राजन का कार्यकाल दिसंबर 2015 तक था, लेकिन उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन मिलने से 30 जून 2016 तक पद पर रहे। ——— ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में नहीं बदलेगा ब्यूरोक्रेसी का मुखिया?:केंद्र से मांगा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का एक साल का एक्सटेंशन, इसके पीछे 3 वजह राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को एक्सटेंशन मिल सकता है। राज्य सरकार ने 24 जुलाई को केंद्र सरकार के पास एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा है। ऐसे में नए दावेदारों की रेस पर ब्रेक लग गया है। (पूरी खबर पढ़ें)