अजमेर जिले के किशनगढ़ में 4 बदमाशों ने मार्बल व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने गोदाम में बैठे व्यापारी के सिर पर लाठी मारी। व्यापारी ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया। इसके बाद अकेले पड़े व्यापारी को बदमाशों ने घेर कर पीटा। गोदाम में नीचे गिरा कर ताबड़तोड़ लाठियां मारीं। मामला गांधीनगर थाना इलाके स्थित मार्बल एरिया का बुधवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट का है। घटना गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब देखिए तस्वीरों में पूरी घटना…
पीड़ित व्यापारी ने दी रिपोर्ट SHO अनिल शर्मा ने बताया- मार्बल व्यापारी गोवर्धन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। भाई के साथ गोदाम पर बैठा था पीड़ित मार्बल व्यापारी गोवर्धन ने बताया- बुधवार की सुबह 8 बजे वह अपने मार्बल गोदाम पर भाई के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर एक स्कॉर्पियो गोदाम के बाहर आकर रूकी। जिसमें से चार युवक नीचे उतरे और गेट में घुसते ही डंडे से चार बार ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद बदमाश गोदाम के अंदर घुस आए और जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सिर और हाथ पर आई चोट पुलिस ने बताया- हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को फौरन किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। व्यापारी के सिर और हाथ में चोट आई हैं। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस थाना अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया-पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। … यह खबर भी पढ़े जयपुर में बिजनेसमैन की पत्नी से दिनदहाड़े लूट; VIDEO:चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश; मंदिर जा रही थी महिला जयपुर में दिन-दहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश चाकू दिखाकर बिजनेसमैन की पत्नी से चेन छीन ले गया। (पढ़ें पूरी खबर)