कोटा में बीएससी सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मां ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई, तब अपने कमरे में टिन शेड की एंगल से रस्सी से फंदा लगाकर लटका मिला। परिवार का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई और नौकरी को लेकर परेशान था। घटना रविवार देर रात आरकेपुरम थाना क्षेत्र के रोजड़ी इलाके की है। आरकेपूरम थाना ASI राजेंद्र सांखला ने बताया कि युवक अनिल (21) था। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मां ने खाने के लिए बुलाया, तब चला पता युवक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि छोटा भाई अनिल बीएससी सेकंड ईयर में था। दो महीने पहले तक प्राइवेट जॉब कर रहा था। पढ़ाई के कारण उसने जॉब छोड़ दी थी। वह अक्सर अपने भविष्य को लेकर परेशान रहता था। होली पर उसे समझाया था। अहमदाबाद में भी इंटरव्यू देकर आया था। पिछले दो तीन से कम ही बात कर रहा था। रविवार शाम को घर लौटा और बाइक खड़ी करके अपने कमरे में चला गया। मां रसोई में खाना बना रही थी। मेरी पत्नी, पिताजी और बच्चे रिश्तेतदार के यहां शादी में गए थे। रात 8-9 बजे के बीच मां खाना खाने के लिए अनिल को बुलाने गई। अनिल के कमरे का गेट लगा हुआ थे। आवाज लगाने पर भी उसने गेट नहीं खोला। मां ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। कमरे में देखा तो अनिल टिन शेड के एंगल से रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। सुनील ने बताया कि वह जयपुर में जॉब करते है। पिता खेती (लीज पर लेकर) करते है।
