राजसमंद में राजनगर स्थित भिक्षु निलियम परिसर में रविवार को श्रीउत्सव मेगा एग्जीबिशन एवं व्यापारिक मेले का आगाज होगा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के राष्ट्रीय अभियान ‘‘सक्षम नारी-विकसित समाज’’ के तहत तेरापंथ महिला मंडल, राजनगर की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है। नई पहचान देने का मंच तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा रितु धोका ने बताया कि श्रीउत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, व्यवसाय और आत्मविश्वास को नई पहचान देने का मंच है। मेले में राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, अजमेर, विजयनगर सहित प्रदेश के शहरों से महिला उद्यमी, गृह उद्योग संचालिकाएं और क्राफ्ट कलाकार भाग लेंगी। घरेलू उपयोग के उत्पाद प्रदर्शित होंगे आकर्षक स्टॉल्स पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, जैन व्यंजन, होम डेकोर, आर्ट एंड क्राफ्ट, लाइफस्टाइल और घरेलू उपयोग के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। खरीदारी के साथ लक्की ड्रॉ, विशेष ऑफर्स, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल भी मेले की विशेष आकर्षण रहेंगे। शनिवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंडल मंत्री कल्पना बड़ोला ने सफल आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी।
