भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र में आसोतरा के पास भारतमाला एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। देखें हादसे से जुड़े PHOTOS गुजरात का परिवार रामदेवरा जा रहा था
मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर निवासी अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल (35) पुत्र गणेशा, अजमल का भाई नामूलम, हितेश भाई (32) पुत्र देवकरण भाई पटेल और अजमल का बच्चा सवार था। ये सभी लोग बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। इस दौरान आसोतरा के पास स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे जा गिरे लोग, तीन की मौत
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में अजमल, नामूलम और हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक, कमलेश और अजमल के बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया- स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। रोड पर स्कॉर्पियो का नियंत्रण बिगड़ गया और वो पलटी खा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- रोडवेज बस-कार की टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत:नागौर-अजमेर नेशनल हाईवे पर गाड़ी के परखच्चे उड़े, मृतकों में मां, बेटा और बहू शामिल रोडवेज बस और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें मां, 2 बेटे और बहू शामिल हैं। 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खेत में जा घुसी। (पढ़ें पूरी खबर)

You missed