डिप्टी सीएम दीया कुमारी रविवार को ट्रेन से अजमेर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान की जनता से प्रधानमंत्री की अपील को अपनाने के लिए कहा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस को न पहले देश की चिंता थी और न अब है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग किया जाए, जरूरत पड़ने पर ही यात्रा की जाए, और वर्क फ्रॉम होम को अपने जीवन में अपनाया जाए। जितना हो सके, कुछ समय तक सोना न खरीदा जाए। संकट से उबरने और देश पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए ज़रूरी है कि हर नागरिक अपनी ओर से कुछ न कुछ प्रयास करे। दीया कुमारी ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह एवं ग्राम विकास चौपाल में शामिल होने अजमेर पहुंची थीं। अब देखिए, डिप्टी सीएम की ट्रेन यात्रा से जुड़ी PHOTOS… मैं भी ट्रेन से यात्रा कर रही हूं दीया कुमारी ने कहा- प्रधानमंत्री की अपील को देखते हुए आज मैं भी ट्रेन से यात्रा कर रही हूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इलेक्ट्रिक बस में सफर किया। अगर हम इन छोटी-छोटी चीजों को अपने जीवन में अपनाएंगे, तो जो चीजें पूरे देश को प्रभावित कर रही हैं, उनका असर कम होगा। कांग्रेस को देश के नागरिकों कितना पहले चिंता थी ना अभी कांग्रेस के विरोध के सवाल पर दीया कुमारी ने कहा- कांग्रेस को न तो पहले देश की चिंता थी और न अब है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों से राष्ट्रहित के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों ने पेट्रोल के दाम 20% तक बढ़ा दिए हैं, जबकि हमारे देश में सिर्फ तीन से चार प्रतिशत दाम बढ़े हैं। दीया कुमारी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस के समय में हुए भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो पूरा दिन निकल जाएगा। उन्होंने पहले भी देश के नागरिकों के लिए नहीं सोचा और अब भी नहीं सोचते हैं, इसलिए उन्हें बोलने की ज़रूरत नहीं है। केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को केसरपुरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करने के साथ ही ग्राम विकास चौपाल में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर से वे केसरपुरा गई। यहां उनके द्वारा नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह तथा ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केसरपुरा का ग्राम पंचायत भवन पूरे राजस्थान के लिए मॉडल है। इस प्रकार के भवन सभी ग्राम पंचायतों को बनाने चाहिए। सुविधायुक्त भवन से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय बैठकों के लिए उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा। साथ ही ग्राम विकास चौपाली से आमजन की समस्याओं के समाधान भी हुए है। सुझाव पेटिका में प्राप्त सुझावों पर भी अमल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव तक बार-बार आ रही है। जनता की सेवा करने के लिए सरकार चुनी गई है। आमजन के जीवन को सुखद बनाना जन कल्याणकारी सरकार का उत्तरदायित्व है। विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है।
