चित्तौड़गढ़ में वाइन शॉप जा रहे सेल्समैन की बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सेल्समैन की मौके पर मौत हो गई। एक पैर कट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे के दोनों टायर निकल गए। इसके बाद भी आरोपी ड्राइवर ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हादसा सदर थाना क्षेत्र में रिठौला चौराहे पर रविवार सुबह हुआ। शराब दुकान पर ड्यूटी के लिए जा रहा था सेल्समैन ASI हीरालाल ने बताया – भदेसर क्षेत्र के धरोल गांव निवासी महेंद्र सिंह (45) पुत्र भवानी सिंह, ओछड़ी स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करते थे। रविवार सुबह वह रोज की तरह बाइक से दुकान के लिए निकला था। चित्रकूट होटल के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण कि ट्रक के टायर निकले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसके आगे और पीछे के टायर तक निकल गए। हादसे में युवक का एक पैर भी कट गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को कुछ दूरी तक ले गया और सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। युवक के शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया। ट्रक जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी ASI हीरालाल ने बताया – हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे एक होटल के पास खड़ा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। मृतक के चचेरे भाई रतन सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महेंद्र सिंह के दो छोटी बेटियों और एक बेटा है।

You missed