तरनतारन में भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बहन की हत्या से पहले उसने घर में कुत्ते और बकरे का गला काटा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रसाल सिंह (25) निवासी गांव सबरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाई का हाल जानने के लिए आई थी बहन
रसाल की बहन संदीप (26) की टूट पंगाला गांव में जोधबीर के साथ शादी हुई थी। संदीप को फोन पर मां से पता चला कि भाई की हालत ठीक नहीं है। इस पर वह भाई का हाल जानने के लिए गुरुवार को गांव सबरा पहुंची। पहले बकरे और कुत्ते को मारा, फिर बहन का गला काटा
इस बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने पहले घर में पालतू बकरे और कुत्ते को मार डाला। इसके बाद बहन संदीप कौर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बेटी को बचाने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप के 2 बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही पट्टी थाना पुलिस और पुलिस चौकी साबरा की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएसपी परवेश चोपड़ा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
