भरतपुर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अगर सड़क पर नहीं उतरते तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आना संभव नहीं था। उन्होंने इसे कांग्रेस की जीत बताया। इसी के साथ शहर में पार्टी ने छात्रों के समर्थन में विजय मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा- शनिवार को नीट पेपरलीक और जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों की पिटाई के विरोध में मार्च निकाला है। किले से शुरू होकर मार्च कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा- जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक्सेप्ट नहीं होता, तब तक कांग्रेस विरोध करती रहेगी। पुलिस ने लड़कियों के कपड़े फाड़े महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा- नीट पेपरलीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चले आंदोलन में बच्चों को बेहरमी से पीटा गया। लड़कियों के कपड़े फाड़े गए। लड़कियों को लाठी डंडों से पीटा गया। क्या प्रधानमंत्री का यही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा है? पीएम और गृह मंत्री दें इस्तीफ़ा उन्होंने कहा- अब कांग्रेस नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती है। देश में बेरोजगारी फैल रही है। बच्चोंके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस हर महिला, बच्चे और स्टूडेंट के साथ खड़ी है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा तो दिया लेकिन उसे अभी एक्सेप्ट नहीं किया गया। जब तक इस्तीफा एक्सेप्ट नहीं होता तब हम मानेंगे की धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। पीएम तानाशाह शासक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता डॉ. ममता ने कहा- प्रधानमंत्री ने खुद की पहली बार वीडियो बनाई। उनका चेहरा मुरझाया हुआ था। जिस पब्लिक ने उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया उन्होंने उसी पब्लिक को दिखा दिया कि वह तानाशाह शासक हैं। अगर पब्लिक समय पर नहीं जागी तो वे देश को किनारे कर देंगे। जिन बच्चों ने नीट पेपरलीक की वजह से आत्महत्या की थी आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।