राजस्थान में सदियों पुरानी सामाजिक रूढ़ियों को बदले जाने का सिलसिला जारी है. अब नागौर में भी 10 साल की बेटी भाविका कंवर को उसके दिवंगत पिता की जगह ‘पाग दस्तूर’ की रस्म निभाकर पगड़ी पहनाई गई. पुत्र न होने की स्थिति में अमूमन किसी को गोद (दत्तक पुत्र) लेकर यह रस्म पूरी की जाती थी.
