बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज राजस्थान के दौरे पर आए हैं। नितिन नवीन का एयरपोर्ट से प्रदेश बीजेपी ऑफिस तक करीब 12 किलोमीटर तक रोड शो निकाला जा रहा है। एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस तक के रास्ते में 11 मंच बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग विधानसभा और मोर्चों के नेताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बने स्वागत मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गदा भेंट की। महिला कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर फूल बरसाए। नितिन नवीन को गोविंददेव जी की तस्वीर देते समय शीशा टूट गया। जिससे मंत्री जवाहर सिंह बेढम के हाथ में चोट लग गई। टॉप लीडरशिप की बैठक लेंगे नितिन नवीन
नितिन नवीन प्रदेश बीजेपी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की टॉप लीडरशिप से प्रदेश के राजनीतिक हालत, सत्ता व संगठन के कामकाज और बीजेपी के प्रशिक्षण अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। देखिए स्वागत की तस्वीरें टोंक में बीजेपी के जिला ऑफिस का उद्घाटन किया
इससे पहले नितिन नवीन आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से हेलिकॉप्टर के जरिए टोंक रवाना हुए थे। नितिन नवीन ने टोंक में बीजेपी के नवनिर्मित जिला ऑफिस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिला ऑफिस का वर्चुअल उद्घाटन और जालोर ऑफिस का वर्चुअल शिलान्यास किया। ये खबरें भी पढ़िए- बीजेपी अध्यक्ष ने एक साथ किया 7 ऑफिस का उद्घाटन:नितिन नवीन बोले- जब MLA बना था तब पहली बार राजस्थान आया था जयपुर में एयरपोर्ट से बीजेपी-ऑफिस तक जाम रह सकता है:जानिए कौनसे रास्तों पर जाने से बचें, दूसरी सड़कों का इस्तेमाल करें पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
