बीकानेर में 2 हिस्ट्रीशीटरों के 10 से ज्यादा अवैध निर्माण को ढहाया गया। आधे घंटे चली कार्रवाई में बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी और 2 थानों की पुलिस मौजूद रही। कार्रवाई गंगाशहर इलाके में करमीसर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई। इसमें जमीनों पर बाउंड्री कर लोहे के गेट लगा कर कब्जा किया गया था। इसमें से एक आरोपी पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे पर आर्म्स एक्ट का केस चल रहा है। टीमों ने ये कार्रवाई गुरुवार दोपहर 12 बजे की। देखें कार्रवाई की तस्वीरें… आमीन पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज आमीन खान कोटगेट थाने का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और हथियार तस्करी के आरोप हैं। पिछले 20 साल से आमीन के खिलाफ हथियार सप्लाई के मामले दर्ज होते रहे हैं। बीकानेर में उसपर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। हसन पर आर्म्स एक्ट का मामला हसन अली पर चार अलग अलग केस दर्ज है, जिसमें वो तीन में अदालत से दोषमुक्त हो चुका है। हसन के खिलाफ 2017 में आर्म्स एक्ट के तहत नयाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अब तक अदालत में कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा बीछवाल थाने में साल 2015 और कोटगेट थाने में 1996 में दर्ज मामले में अदालत से दोष मुक्त हो गया। वहीं हत्या के प्रयास का एक मामला सदर थाने में साल 2015 में दर्ज हुआ था। इसमें भी संदेह का लाभ देकर उसे दोषमुक्त किया गया। आमिर खान और हसन अली की संपत्तियों पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार कोटगेट थाने के हिस्ट्रीशीटर आमिर खान और हसन अली से जुड़ी अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों को प्रशासन ने चिन्हित किया था। गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। बीडीए के उपायुक्त कुणाल राहड़ और तहसीलदार आकांक्षा गोदारा भी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। बदमाशों पर कार्रवाई की ये खबर भी पढ़ें… बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर:पुलिस बोली- मकान किसने गिराया, पता नहीं; पिछले हफ्ते FBI की चार्जशीट में नाम आया अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद राजस्थान के बीकानेर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…