जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) के सवाई माधोपुर सर्किल में बिजली चोरी और बिजली के गैर कानूनी इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 81 मामले पकड़े गए। इनमें 75 बिजली चोरी और 6 बिजली के गलत इस्तेमाल के मामले सामने आए। जांच में 2 लाख 24 हजार 751 यूनिट बिजली का आकलन किया गया और करीब 31.48 लाख रुपए का शुरुआती राजस्व आकलन किया गया। 75 बिजली चोरी और 6 गलत इस्तेमाल के मामले मिले जयपुर डिस्कॉम के एसई (ओ.एंड एम.) आर.के. मीणा ने बताया कि पूरे सवाई माधोपुर सर्किल में विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 81 वीसीआर भरी गईं। इनमें 75 मामले बिजली चोरी के और 6 मामले बिजली के गैर कानूनी इस्तेमाल के पाए गए। इन मामलों में 2 लाख 24 हजार 751 यूनिट बिजली का आकलन किया गया। इसके आधार पर करीब 31.48 लाख रुपए का शुरुआती राजस्व आकलन किया गया है। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की जांच आर.के. मीणा ने बताया कि यह अभियान निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और एएसपी (सतर्कता) के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में एक्सईएन और एईएन (सतर्कता) के साथ सभी एक्सईएन, एईएन और संयुक्त प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच की। आगे भी जारी रहेगा अभियान उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 और निगम के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी और बिजली के गैर कानूनी इस्तेमाल के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से की सहयोग की अपील आर.के. मीणा ने लोगों से केवल वैध बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं बिजली चोरी की जानकारी मिले तो उसकी सूचना नजदीकी निगम कार्यालय या सतर्कता प्रकोष्ठ को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
