बालोतरा जिले की पचपदरा और सिवाना पुलिस ने अलग-अलग जगह मादक-पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी, बाइक व स्विफ्ट कार को बरामद किया है। वहीं एमडी को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी रमेश ने बताया- जिले में ऑपरेशन विषभंजन के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पचपदरा डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि फिरोज पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी दूध डेयरी के सामने नया बस स्टैंड अवैध मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता है। नया बस स्टैंड से जायका होटल की ओर एक ग्राहक को एमडी बेचने वाला है। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरोज को डिटेन किया गया। तलाशी के दौरान 1.89 ग्राम अवैध मादक-पदार्थ एमडी, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी फिरोज ने बताया कि कमलेश नामक व्यक्ति को एमडी बेचने आया है तथा कमलेश शीघ्र ही मौके पर पहुंचने वाला है। कमलेश को भी डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक बाइक जब्त की गई। बालोतरा डीएसटी टीम को सूचना मिलने पर टीम ने मोकलसर गांव में दबिश दी गई। वहां पर अर्जुनराम पुत्र खींयाराम निवासी डोली खुर्द थाना कल्याणपुर को डिटेन किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.93 गाम अवैध मादक-पदार्थ एमडीएमए एवं एक स्विफ्ट बरामद किया गया। इस संबंध में सिवाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में शामिल आरोपी भैराराम पुत्र जेपाराम, निवासी रमणिया, सलीम खान पुत्र जमाल खान निवासी मोकलसर को गिरफ्तार किया गया।
