बारां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुलिस लाइन के पास स्थित एक निजी होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के सैकड़ों दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी संगठन महामंत्री कैलाश जैन के मुताबिक, सम्मेलन में अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया, करण सिंह राठौड़ और पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा सहित कई पीसीसी पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी दावेदारों ने समर्थकों के साथ दिखाई सक्रियता सम्मेलन में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ अग्रिम संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के सैकड़ों दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे। उनकी मौजूदगी से सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा का माहौल रहा। प्रमोद जैन भाया के इंतजार में देर से शुरू हुआ सम्मेलन अंता विधायक प्रमोद जैन भाया सम्मेलन में करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे। इसके चलते कार्यक्रम दोपहर 4 बजे के बाद शुरू हो सका। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
