बाड़मेर जिले में आंधी-तूफान से शिव इलाके में लाइट तंत्र को हुए भारी नुकसान के बाद डिस्कॉम प्रबंधन लगातार राहत एवं बहाली कार्यो में जुटा हुआ है। इधर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक (MD) डॉ.बी.एल. डेलू ने दूसरे दिन भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर लाइट सप्लाई बहाली कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक डॉ.बी.एल.डेलू ने शिव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल, टूटे तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर एवं अन्य डिस्कॉम संरचनाओं की स्थिति देखी। मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं कर्मचारियों से नुकसान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बहाली कार्यो को और अधिक गति देने के निर्देश दिए। सैकड़ों किलोमीटर लंबी लाइटें हुई क्षतिग्रस्त एमडी को अवगत कराया गया कि शिव एवं भियाड़ क्षेत्र में आंधी-तूफान तेज ज्यादा था इससे अधिक थी कि कई स्थानों पर बिजली के पोल धराशायी हो गए। जबकि सैकड़ों किलोमीटर लंबी लाइनें लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शिव क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों की लाइट सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, कृषि कार्य और दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार विद्युत तंत्र को हुए नुकसान का आकलन लगातार किया जा रहा है। 430 पोल को बदला, 5 दिन और लगेंगे तूफान के बाद उत्पन्न हुई विकट परिस्थितियों के बावजूद डिस्कॉम के अभियंता, तकनीकी कर्मचारी और फील्ड स्टाफ लगातार दिन-रात कार्य कर रहे हैं। तेज गर्मी, दुर्गम क्षेत्रों और खराब मौसम के बीच कर्मचारी लाइट तंत्र को दुबारा स्थापित करने में जुटे हुए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी कर्मचारी एवं संविदाकार की 56 टीमें निरन्तर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के काम में जुटे रहे l रविवार को 430 पोल बदले गए। अब तक करीब 1930 बदल दिए गए हैं। आगामी चार से पांच दिनों में लाइट सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
