सवाई माधोपुर में शनिवार की रात को असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया। हनुमान चौराहे और आवासन मंडल के सेक्टर नं. 1 में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े कार को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। जिसके कारण सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। बाइक सवार बदमाशों ने मचाया उत्पाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों के हाथों में सरिए थे। उन्होंने चलते-चलते बाहर खड़ी कारों और अन्य वाहनों के शीशों पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। सुबह लोगों ने देखा कि कई वाहनों के शीशे टूटे पड़े मिले। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।