दो महीने और ढाई साल के मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर महिला ने सुसाइड कर लिया। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दुदवा गांव की है। पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान मुली देवी (25) पत्नी हनुमान प्रजापत, रविंद्र (2) और नारायण (2 महीना) निवासी दुदवा के रूप में हुई है। सुबह 3 बजे घर से निकली थी पचपदरा थाने के सब इंस्पेक्टर अमराराम ने बताया- 28 जुलाई की अलसुबह 3 बजे महिला अपने दो बच्चों के साथ घर के पास स्थित टांके में कूद गई। सुबह 5 बजे परिजन पर जब जागे तो महिला और बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए। टांके के पास चप्पल दिखाई देने पर उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों के शवों को टांके से बाहर निकाला और बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। चार साल पहले हुई थी शादी पुलिस ने बताया- मुली देवी की शादी चार साल पहले हनुमानाराम प्रजापत के साथ हुई थी। परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है। दंपती के दो बच्चे थे, जिनमें बड़ा बेटा रविंद्र दो वर्ष का और छोटा बेटा नारायण दो माह का था। पीहर पक्ष के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दे दी गई है। उनके आने के बाद बयान और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। … यह खबर भी पढ़ें बर्थडे पार्टी से लौटते ही दो बच्चों की हत्या की:मां-बाप ने सुसाइड किया, 100 बीघा जमीन का मालिक था; पुलिस बोली- पारिवारिक विवाद संभव जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया था। दोनों बच्चे घटना से 30 मिनट पहले ही पड़ोस में बर्थडे पार्टी से घर लौटे थे। मृतक (पिता) 100 बीघा जमीन का मालिक था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया कारण पारिवारिक विवाद माना है। (पढ़ें पूरी खबर)
