जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक आज जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आपसी परिचय के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी ने ‘सृजन संगठन अभियान’ के तहत पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रकाश छंगाणी ने पार्टी को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए गए। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष इलमदीन मेहर ने किया। बैठक में संगठन महासचिव शीशपाल विश्नोई, जिला प्रवक्ता एडवोकेट सतीश विश्नोई, वल्लभ लखेसरी, बस्तीराम, जयप्रकाश पुरोहित, सादिक खान, फरसाराम, दिलेर सिंह, रूघा राम, मोहम्मन्द अली, डॉ. पवित्र सिंह, एडवोकेट भंवर लाल, श्रवण कुमार, गोपाल भट्टड़, शकुर खान, नटवर लाल, अशोक मेहरा, दुर्गा कंवर, हुकमाराम, मेहबूब, जितेंद्र सिंह, गिरिराज व्यास, चाँदनी देवी, अशोक भील, गंगा राम, गजेंद्र सिंह, गंगा राम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।