अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब घाट पर मौजूद स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव युवक-युवती के है। देखें घटना से जुड़ी PHOTOS 2-3 दिन पुराने शव पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया – सुबह घाट पर पूजा करने आए तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 6 बजे टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 15 मिनट में शवों को बाहर निकलवा लिया गया। एएसआई गोविंद शर्मा ने बताया – शव 2-3 दिन पुराने हैं, जो अब फूलने के बाद ऊपर आए है। दोनों शवों को पुष्कर अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया की मौके से युवती का आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिसके आधार पर शवों की शिनाख्त की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पाॅस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।
यह भी पढ़ें जयपुर में युवक की हत्या कर शव गाड़ दिया:घर से 1.5 किलोमीटर दूर मिली लाश, सुबह गांव वालों ने नदी किनारे खून बिखरा देखा जयपुर में युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्यारे लाश को पूरी तरह छुपाने की फिराक में थे। जल्दबाजी के चक्कर में युवक की बॉडी का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर ही रह गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसे देख लिया। पास ही खून बिखरा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)