पुष्कर (अजमेर) में फ्रांस से आए टूरिस्ट की सोमवार देर रात मौत हो गई। उनकी बड़ी आंत फट गई थी। तीन दिन पहले पेट में दर्द होने पर होटल स्टाफ ने उन्हें अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। पुष्कर थाना पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर सीआईडी सहित अन्य एजेंसियों को सूचना दी है। सीआईडी की ओर से मामले की सूचना एंबेसी और विदेश मंत्रालय को दी जाएगी। ASI अमराराम ने बताया- फ्रांस के रहने वाले जोस बोना (58) 15 अप्रैल को पुष्कर घूमने आए थे। वे पुष्कर के ब्लू स्टार होटल में ठहरे हुए थे। 25 अप्रैल को हर्निया की प्रॉब्लम के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मचारी उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। सोनोग्राफी करवाने से पता चला कि जोस की बड़ी आंत फट गई थी। 26 अप्रैल को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। 27 अप्रैल को रात करीब 1:30 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले भी कई बार आ चुके थे पुष्कर जानकारी के अनुसार जोस बोना पहले भी दो से तीन बार टूरिस्ट वीजा पर पुष्कर घूमने आ चुके थे। इस बार वे 27 मार्च को ही भारत आए थे। 15 अप्रैल को पुष्कर पहुंचे थे। जिस होटल में वे रुके थे, वो उनके परिचित का था। ……. यह खबर भी पढ़ें… रणथंभौर में सफारी के बाद विदेशी महिला टूरिस्ट की मौत:खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- ब्रेन डेड थी रणथंभौर (सवाई माधोपुर) में सफारी करने के कुछ घंटे बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। आयरलैंड की रहने वाली टूरिस्ट एक ग्रुप के साथ घूमने आई थी। गुरुवार (26 मार्च ) रात को होटल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सरकारी हॉस्पिटल में चेकअप के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। टूरिस्ट का पोस्टमॉर्टम आयरलैंड एम्बेसी के अप्रूवल के बाद ही किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)