पाली में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां शामिल थीं। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं की टोलियां हाथी-घोड़ा पालकी और जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाते हुए शामिल हुईं। नाइयों की ढाल और सोमनाथ मंदिर के बाहर युवाओं ने दही हांडी फोड़ी। फोटोज में देखें… वेंकटेश मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा शोभायात्रा वेंकटेश मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए रूई कटला स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंची। यहां युवाओं की टोली ने दही हांडी फोड़ी। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के रथ में सजी झांकी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। सोमनाथ मंदिर के बाहर भी फोड़ी दही हांडी संतोषी माता मंदिर से शोभायात्रा आगे सोमनाथ मंदिर पहुंची। यहां भी युवाओं की टोली ने जोश के साथ दही हांडी फोड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौके पर मौजूद रहे। लोग दही हांडी फोड़ने और शोभायात्रा में शामिल झांकियों के नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
