चूरू में नगर निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब नगर परिषद चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार दोपहर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए गए। इसके बाद भावी पार्षद अपने-अपने वार्डों में जीत के समीकरण बैठाने और रूठे वोटरों को मनाने में जुट गए हैं। चूरू शहर के कुल 60 वार्डों में से 16 वार्डों में सीधा मुकाबला है। वहीं, 24 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। शहर के 8 वार्डों में चार-चार और अन्य 8 वार्डों में पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा वार्ड 57 में भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
शहर के वार्डों के लिए कुल 201 उम्मीदवार मैदान में हैं। चूरू नगर परिषद के निकाय चुनाव में पहली बार आरएलपी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
