बीकानेर में रहने वाले युवक के मोबाइल नंबर से पाकिस्तान में वॉट्सऐप चल रहा है। सिम एक्टिव करने के लिए जिस ओटीपी की जरूरत थी, वह बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू गांव का रहने वाले अनिल कुमार (18) ने ही पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग तक पहुंचाया था। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (ATS) ने पकड़कर पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, भारतीय नंबरों के गलत इस्तेमाल से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इनका उपयोग जासूसी, फर्जी पहचान, हनी ट्रैप, साइबर हमले और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल करने जैसे खतरों के लिए किया जा सकता है। बता दें, 17 जुलाई को नंबर एक्टिव होते ही जयपुर की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (ATS) ने आरोपी युवक को घर से पकड़ लिया था। आरोपी लंबे समय से आतंकी के गुर्गे उज्जेर से संपर्क में था। एटीएस की टीम ने 18 जुलाई को उसे घर से पकड़ा था। एक दिन पूछताछ के बाद उसे 19 जुलाई को लोकल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया। हथियारों के प्रदर्शन का भी आरोप पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के संपर्क में रहने की जांच की जा रही है। आरोपी के नाम से जारी भारतीय सिम कार्ड और वॉट्सऐप अकाउंट दूसरे लोगों को इस्तेमाल करने देने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले की भी जांच चल रही है। पहले भी सामने आ चुके हैं मामले बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों बज्जू, खाजूवाला और पूगल में सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही हैं। सीमा पार से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, सोशल मीडिया नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की जांच की जा रही है। बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों से पहले भी हनी ट्रैप, जासूसी और आईएसआई से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। —————————- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … राजस्थान के युवक ने आतंकी को दिया ओटीपी:पाकिस्तान में सिम एक्टिव होते ही ATS ने घर से पकड़ा, टेरेरिस्ट शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बीकानेर पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के गुर्गे को इंडियन सिम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौड़ू गांव का रहने वाला अनिल कुमार (22) लंबे समय से आतंकी के गुर्गे उज्जेर से संपर्क में था। पूरी खबर पढ़िए