फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश का पानी जमा होने से बर्बाद हुई धान की फसल राजनीतिक मुद्दा बन रहा है। बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह हालात का जायजा लिया। इसके साथ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आप विधायकों को नपुंशक तक कहा। कहा कि वे कानून व्यवस्था व किसानों का मुद्दा तक नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने आढ़तियों और किसानों की समस्या सुनी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने का वादा किया। प्रगट सिंह ने किसानों को 80 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग उठाई और खराब हुए धान की खरीद सुनिश्चित करने की अपील की। कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल प्रगट सिंह ने कहा कि पंजाब में एक तरफ कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और छोटे से छोटे दुकानदार को धमकियां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कुदरत की मार ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इन्हीं हालात का जायजा लेने के लिए वह फाजिल्का की अनाज मंडी पहुंचे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भगवंत मान सरकार के मंत्री ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदने का भरोसा दिया था, लेकिन मौजूदा हालात में बारिश से खराब हुए धान को खरीदने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों की हकीकत मंडी में सामने आ रही है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से अपील की कि किसानों की मेहनत को देखते हुए खराब हुए धान की खरीद की जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल के नुकसान का कुछ सहारा मिल सके। किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस प्रगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और भविष्य में अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए विशेष पैकेज रखने पर विचार करेगी। उन्होंने आढ़तियों के नुकसान पर भी चिंता जताते हुए कहा कि वह आढ़तियों के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे। प्रगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा करके गलती की, जिसके चलते आज राज्य के हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार दिल्ली के नेताओं के सामने झुककर काम कर रही है। AAP विधायकों मर्दों वाली बात नहीं, इस दौरान उन्होंने पंजाब की आप सरकार के विधायकों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि आप विघायकों में मर्दों वाली बात नहीं है। कुर्सी के लिए किसानों और कानून के मुद्दों से नहीं उठा रहे हैं। कहा कि विधायक इन मुद्दों से भटक रहे है। ऐसा पंजाबियों का किरदार नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसानों को जब भी जरूरत पड़ेगी, वह उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज उठाते रहेंगे। प्रगट सिंह ने मांग की कि बारिश से प्रभावित किसानों को ₹80 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और खराब हुए धान की खरीद के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
