भीलवाड़ा में तलाक को नोटिस भेजने से गुस्साए युवक ने डंडे से पीटकर पत्नी के हाथ-पैर तोड़ दिए। पति की प्रताड़ना से तंग महिला पिछले 5 साल से अपने 8 साल के बेटे के साथ अलग रह रही है। ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना घर चलाती है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन जब कार्रवाई नहीं तो शुक्रवार को एम्बुलेंस में एसपी ऑफिस पहुंची और स्ट्रेचर में पहुंचकर एसपी से मदद मांगी। मामला शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बाबा धाम क्षेत्र की पीड़िता ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लीगल नोटिस भेजा तो हाथ-पैर तोड़े
बाबा धाम क्षेत्र में रहने वाली सुमित्रा उर्फ सुमन तिवारी शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंची। एसपी को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में प्रकाश तिवारी के साथ हुई थी। पति शादी से पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन शादी के बाद उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद आरोपी ने पत्नी से कहा कि वो काम करें और रुपए कमाकर घर का खर्चा उठाएं। पति नशे की हालत में उससे मारपीट कर पैसे कमाने का दबाव बनाता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वो पिछले 5 साल से अपने 8 साल के बेटे के साथ अलग रह रही है। महिला ने कहा- पति मेरे ब्यूटी पार्लर पर आकर रुपयों की मांग करता और मारपीट करता था। लगातार धमकियों से परेशान होकर मैंने पति को तलाक और मारपीट के संबंध में एक लीगल नोटिस भेजा। इससे नाराज होकर पति प्रकाश तिवारी 22 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 8 बजे मेरे घर पहुंचा। मुझे कमरे में बंद कर डंडे से पीटने लगा। मारपीट में मेरे एक हाथ की हड्डी टूट गई। जब भागने की कोशिश की तो मेरे पैर पर वार किए, जिससे मेरे पैर में भी फ्रेक्चर हो गया। इसके बाद प्रकाश फरार हो गया। मैंने अपने परिचित को फोन कर मदद के लिए बुलाया, जिसके साथ मैं हॉस्पिटल पहुंची। मुकदमा हटाने का बना रहा दबाव
पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी मुकदमा उठाने का दबाव बनाते हुए बेटे को अगवा करने की धमकी दे रहा है। महिला ने गांधी नगर थाने में 23 जुलाई को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिली है। एसपी सागर राणा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ये खबर भी पढ़िए… पति ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीटा:हाथ और पैर में गंभीर चोट आई, पुलिस बोली- पहले इलाज कराओ अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित तिजारा पुलिया के पास बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक वेल्डिंग कारीगर ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा। हमले में महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़िए