मोगा में 9 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने कत्ल करने के बाद उसकी लाश को फंदे पर लटका दिया ताकि यह सुसाइड का मामला लगे। हालांकि परिजनों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसमें पता रेप और कत्ल के बाद फंदे पर लटकाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर कत्ल, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद फरार होने से पहले पुलिस ने आरोपी को आज, 27 मई को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पिता की मौत हो चुकी, घर पर अकेली थी बच्ची
पुलिस के मुताबिक 9 साल की बच्ची का परिवर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां काम कर 4 बच्चों का पालन-पोषण करती है। मृतक बच्ची बहनों में दूसरे नंबर पर थी। 25 मई को घटना के वक्त बच्ची अपने किराए के कमरे में अकेली थी। बड़ी बहन घर लौटी तो फंदे पर लटकी मिली
पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उसकी बड़ी बहन अपनी मां के पास मोबाइल फोन लेने गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने अपनी छोटी बहन को फंदे से लटका देखा। यह नजारा देखकर उसके होश उड़ गए और वह चिल्लाने लगी। चीखें सुनकर आस-पास के लोग और पड़ोस में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मां घर पहुंची, पुलिस को शिकायत दी
इसके बाद लड़की की मां और दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए। लड़की को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को दिये बयान में लड़की मां ने पड़ोस में रहने वाले झारखंड के रहने वाले 40 साल दयानंद पर दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। आरोपी को फरार होने से पहले पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने तुरंत आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वह वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड भागने की फिराक में था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने उसे मोगा के बुगीपुरा साइड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अकेली पाकर उसका रेप किया। फिर वह ये बात किसी को बता न दे, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिर इसे सुसाइड साबित करने के लिए फंदे पर लटका दिया। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।